गेहूं की नई किस्म DBW 377 karan bold gehun

गेहूं की नई किस्म DBW 377 karan bold gehun

नई गेहूं किस्म DBW 377 gehun (करण बोल्ड) karan bold

डीबीडब्ल्यू dbw 377 gehu गेहूं जिसे ‘करण बोल्ड’ karan bold भी कहा जाता है, गेहूं की यह एक नई उन्नत किस्म है जिसे भारतीय गेहूं एवं जौ अनुसंधान संस्थान (IIWBR), करनाल, हरियाणा द्वारा विकसित किया गया है। इस किस्म को विशेष रूप से मध्य क्षेत्र के लिए सिंचित और अगेती बुवाई हेतु वर्ष 2024 में अनुमोदित किया गया है। अनुशंसित क्षेत्रों में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, झांसी संभाग (उत्तर प्रदेश), और कोटा एवं उदयपुर संभाग (राजस्थान) शामिल हैं

DBW 377 का उत्पादन

DBW 377 gehu (karan bold) यह एक उच्च उत्पादकता वाली किस्म है। समय पर सिंचित अवस्था में इसकी बुवाई करने पर अधिकतम 86.4 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक उत्पादन दर्ज किया गया है, जबकि औसत उत्पादन 64 क्विंटल प्रति हेक्टेयर रहा है। इस किस्म का उत्पादन DBW 303, DBW 187 और DBW 322 जैसी अन्य प्रजातियों की तुलना में अधिक देखा गया है। DBW 377 gehun variety

WhatsApp Group Join Now

रोग प्रतिरोधक क्षमता

डीबीडब्ल्यू 377 गेहूं जो की पत्ती और तना जंग (भूरा रतुआ और काला रतुआ) के प्रति अत्यधिक प्रतिरोधी किस्म है। साथ ही, यह गेहूं ब्लास्ट रोग और करनाल बंट के प्रति भी बेहतर प्रतिरोध प्रदर्शित करती है।

विशेषताएँ और लाभ

  • उच्च गुणवत्ता वाली किस्म, जो रोगों के प्रति अधिक प्रतिरोधी है।
  • खासतौर पर मध्य भारत के किसानों के लिए उपयुक्त है।
  • अधिकतम उत्पादन देने वाली एक नई उन्नत किस्म के रूप में उभर रही है।

पकने की अवधि और पौधे की विशेषताएँ

DBW 377 gehun किस्म जो की लगभग 124 दिनों में पककर तैयार हो जाती है। इसके पौधे की ऊँचाई लगभग 87 से.मी होती है, जो की इसे एक संतुलित ऊंचाई और अच्छी उपज देने वाली किस्म बनाती है।

बुवाई और खाद (उर्वरक) प्रबंधन

  • बुवाई का उचित समय : नवंबर का पहला सप्ताह या 1 से 10 नवंबर के बीच तक का समय उत्तम रहेगा |
  • बीज दर : 100 से 120 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर
  • खाद / उर्वरक की मात्रा : 150% एनपीके के साथ 15 टन प्रति हेक्टेयर फार्म यार्ड खाद का उपयोग अनुशंसित है। इसके अलावा, वृद्धि नियामक के रूप में क्लोरमेक्वेट क्लोराइड (0.2%) और टेबुकोनाज़ोल 250 ई.सी. (0.1%) का उपयोग लाभदायक है।

DBW 377 का बीज कहाँ मिलेगा?

इस रबी सीजन में DBW 377 gehu (करण बोल्ड) किस्म का बीज सीमित मात्रा में उपलब्ध होगा। किसान भाई इसे भारतीय गेहूं एवं जौ अनुसंधान केंद्र, करनाल (हरियाणा) से प्राप्त कर सकते हैं। अगले वर्ष तक बीज और आसानी से उपलब्ध हो सकेगा |

बीज खरीदते समय ध्यान रखें

  • केवल अधिकृत स्रोत से ही बीज खरीदें।
  • बीज की प्रमाणिकता की पुष्टि करें और नकली बीज से बचें।
  • खरीदारी के समय बिल अवश्य प्राप्त करें।

DBW 377 (करण बोल्ड) गेहूं की यह नई किस्म भविष्य में किसानों के लिए उन्नत उत्पादन और अधिक लाभ दिलाने में सहायक सिद्ध हो सकती है। इस वर्ष कईं किसानों ने इस किस्म का बीज लगाया है अगर इस किस्म का प्रदर्शन अच्छा रहा तो अगले वर्ष बड़ी संख्या मे किसान इस बीज को लगाएंगे |

Author

  • Shankar Aanjana

    नमस्ते! Krishi Khabar24 पर आपका हार्दिक स्वागत है। मैं Shankar Aanjana,इस वेबसाइट पर एक किसान समर्थक लेखक, आपके लिए कृषि जगत की ताज़ा ख़बरें, सरकारी योजनाओं की जानकारी, नवीनतम तकनीकों, मौसम अपडेट और कृषि से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विश्वसनीय जानकारी लेकर आता हूँ। मेरा उद्देश्य किसानों को सशक्त बनाना है ताकि वे सही जानकारी के साथ उन्नति और प्रगति कर सकें। Krishi Khabar24 के साथ जुड़ें और कृषि से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी सबसे पहले पाएं! 🚜🌱 Thanks For Visiting My Blog 😊✨

    View all posts

Leave a Comment