44 लाख से अधिक किसानो को 1450 करोड़ रुपये का मिलेगा फसल बीमा
फसल बिमा राशि : मध्य प्रदेश के किसानों के लिए बड़ी रहत की खबर आ रही है किसानो को एक हफ्ते के अंदर 1450 करोड़ रुपये का फसल बीमा क्लेम मिलने जा रहा है। तीन सीजन (रबी 2023-24, खरीफ 2024 और रबी 2024-25) से अटके 44 लाख से अधिक किसानों के क्लेम का भुगतान केंद्र सरकार के हिस्से का भुगतान मिलने के बाद शुरू होगा | फसल बीमा राशि mp 2025 | fasal bima rashi
फसल बिमा राशि (fasal bima rashi) की आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है। किसानों को यह भुगतान लंबे समय से नहीं मिल रहा था, क्योंकि केंद्र सरकार ने अपनी हिस्सेदारी जारी नहीं की थी। राज्य सरकार ने कई बार पत्राचार किया, किसानों ने भी मांग की, लेकिन मामला अटका रहा। अब केंद्र ने रबी 2023-24, रबी 2024-25 और खरीफ 2024 के लिए अपना अंश कर दिया है। इसके बाद बीमा कंपनियों ने क्लेम (claim) की राशि खातों में डालने की तैयारी पूरी कर ली है।
- कुल क्लेम राशि: 1450+ करोड़ रुपये
- लाभार्थी: 44 लाख+ किसान
- भुगतान समयसीमा: 1 सप्ताह (अनुमानित)
- अटकने का कारण: केंद्र सरकार की अनुदान राशि में देरी
यह भी देखें : किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! मोदी सरकार ने लॉन्च की ₹24,000 करोड़ की “प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना”
किस सीजन में कितना क्लेम मिलेगा?
| सीजन | क्लेम राशि | किसानों की संख्या |
|---|---|---|
| रबी 2023-24 | 190+ करोड़ रु. | 10 लाख (लगभग) |
| खरीफ 2024 | 1100+ करोड़ रु. | 25 लाख (लगभग) |
| रबी 2024-25 | 165+ करोड़ रु. | 9 लाख (लगभग) |
| कुल | 1450+ करोड़ | 44 लाख+ |
खरीफ बीमा 2024 मे सबसे बड़ी राहत
- 1100+ करोड़ रुपये का क्लेम, 25 लाख किसानों को लाभ
- प्रीमियम: किसानों ने जमा किए 395.50 करोड़ रु. (कुल प्रीमियम 1792.53 करोड़)
- अन्य राज्यों (छत्तीसगढ़, हरियाणा, UP, महाराष्ट्र) को पहले ही मिल चुका था क्लेम
खरीफ 2024 के लिए किसानों ने कुल 1792.53 करोड़ रुपए का बीमा प्रीमियम जमा किया था। इसमें से 395.50 करोड़ रुपए किसानों ने खुद जमा किए थे, बाकी रकम राज्य और केंद्र सरकार ने मिलकर दी थी।
छत्तीसगढ़, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के किसानों को पहले ही उनका बीमा क्लेम (Insurance Claim) मिल चुका था। लेकिन मध्यप्रदेश
(MP) के किसानों का भुगतान इसलिए रुका हुआ था क्योंकि केंद्र सरकार की तरफ से हिस्सा नहीं मिला था।
अब वह अड़चन दूर हो गई है और मध्यप्रदेश के 25 लाख से ज्यादा किसानों को करीब 1100 करोड़ रुपए का बीमा भुगतान मिलेगा।
रबी सीजन का हिसाब:
रबी 2023-24 बिमा राशि:
- 10 लाख किसानों को 190+ करोड़ रु.
- कुल बीमित फसल: 17,238 करोड़ रु. (क्लेम महज 1.10%)
रबी 2024-25 बिमा राशि :
- 9 लाख किसानों को 165+ करोड़ रु.
- बीमा राशि का सिर्फ 0.85% मिलेगा
यह भी देखें : fasal bima list mp 2025, फसल बीमा राशि mp 2025-26 | प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना
चिंताजनक आंकड़ा : सिर्फ 2.68 फीसदी राशि का ही भुगतान
तीनों सीजन में किसानों की 54,000+ करोड़ रुपये की बीमित फसल के मुकाबले क्लेम राशि (1450 करोड़) सिर्फ 2.68% है। यह सवाल खड़ा करता है कि फसल बीमा योजनाओं का वास्तविक लाभ कितना पहुँच रहा है।
किसानों ने तीनों सीजन में करीब 54 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की फसल का बीमा कराया था। इसके मुकाबले उन्हें अब सिर्फ 1450 करोड़ रुपए का क्लेम मिलने जा रहा है। यानी कुल बीमा राशि के सिर्फ 2.68 फीसदी काही भुगतान हो रहा है। रबी 2023-24 में किसानों ने 17,238 करोड़ रुपए की फसल बीमा में दर्ज कराई थी, लेकिन क्लेम के रूप में सिर्फ 190 करोड़ रुपए मिलेंगे।
यह कुल बीमा राशि का महज 1.10 फीसदी है। खरीफ 2024 में बीमा का 6.30 फीसदी हिस्सा ही भुगतान के रूप में आ रहा है। रबी 2024-25 मैं 165 करोड़ रुपए का क्लेम दिया जा रहा है। यह बीमा राशि का सिर्फ 0.85 फीसदी है।)
क्यों अटका था भुगतान?
केंद्र सरकार ने PMFBY (प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना) के तहत अपना हिस्सा जारी नहीं किया था। राज्य सरकार के कई पत्राचार और किसानों के आंदोलनों के बाद केंद्र ने धनराशि मंजूर की।
बीमा कब आएगा ?
बीमा कंपनियों ने क्लेम ट्रांसफर की प्रक्रिया पूरी कर ली है। आधिकारिक घोषणा होते ही किसानों के खातों में राशि आ जाएगी।
बिमा क्लेम से नाराज किसान
किसानों का कहना है की सभी किसानो ने मिलकर तीनों सीजन में ₹54,000 करोड़ से अधिक की फसलों का बीमा कराया था!
उसके मुकाबले मात्र 2.68% राशि यानी ₹1450 करोड़ ही भुगतान किया जा रहा है!
यह भी एक कड़वी सच्चाई है कि बीमा कंपनियों ने भारी भरकम प्रीमियम वसूलने के बावजूद हम किसानों को न्यूनतम क्लेम दिया है! मतलब बीमा कंपनियों ने किसानों से बीमा के नाम पर करोड़ों कमाकर हजारों का बीमा क्लेम मंजूर किया है!
NOTE : इसी प्रकार की खेती किसानी , मंडी भाव और मौसम संबंधित जानकारी अपने मोबाइल पर पाने के लिए अभी जुड़े हमारे whatsapp ग्रुप पर , जुडने के लिए यंहा क्लिक करे
WhatsApp पर जुड़े ↵







1 thought on “फसल बीमा राशि mp 2025 : किसानों को एक हफ्ते के अंदर 1450 करोड़ रुपये का मिलेगा फसल बीमा, 44 लाख से अधिक किसान होंगे लाभान्वित”