मूंग स्लॉट बुकिंग 2025-26 : मध्यप्रदेश में 7 जुलाई 2025 से मूंग और उड़द की खरीदी न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर शुरू हो चुकी है। जिन किसान भाइयों ने समय पर पंजीयन कराया था, वे अब ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग कर इस योजना का लाभ ले सकते हैं। इस लेख में हम जानेंगे कि मूंग–उड़द की MSP पर बिक्री के लिए स्लॉट बुकिंग कैसे करें, क्या दस्तावेज़ चाहिए और खरीद प्रक्रिया क्या है। मूंग स्लॉट बुकिंग 2025-26 | उड़द स्लॉट बुकिंग 2025
मूंग का समर्थन मूल्य 2025-26
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| मूंग MSP | ₹8682 / क्विंटल |
| उड़द MSP | ₹7400 / क्विंटल |
| 📅 पंजीयन की अंतिम तिथि | 6 जुलाई 2025 |
| 🚜 उपार्जन प्रारंभ तिथि | 7 जुलाई 2025 |
| 🔗स्लॉट बुकिंग लिंक | स्लॉट बुक करे |
| मूंग /उड़द की स्लॉट बुकिंग पावती प्राप्त करे | स्लॉट की स्तिथि जांचे |
| मूंग /उड़द की स्लॉट डिलीट करे | स्लॉट डिलीट करें |
यह भी देखें : बारिश में मूंग की खेती कैसे करे, वैज्ञानिक सलाह एंव जानकारी | mung ki kheti
अन्य खरीफ फसलो का समर्थन मूल्य 2025-26
| फसल | समर्थन मूल्य 2025-26 (₹/क्विंटल) |
|---|---|
| धान (सामान्य) | ₹2369 |
| धान (ग्रेड ए) | ₹2389 |
| ज्वार (हाइब्रिड) | ₹3699 |
| ज्वार (मालदंडी) | ₹3749 |
| बाजरा | ₹2775 |
| रागी | ₹4886 |
| मक्का | ₹2400 |
| अरहर (तूर) | ₹8000 |
| मूंगफली | ₹7263 |
| सूरजमुखी बीज | ₹7721 |
| सोयाबीन (पीला) | ₹5328 |
| तिल | ₹9846 |
| रामतिल | ₹9537 |
| कपास (मध्यम रेशा) | ₹7710 |
| कपास (लंबा रेशा) | ₹8110 |
यह भी देखें : मक्का की 5 नई उन्नत किस्में : पशुपालक और चारा उत्पादक किसानो के लिए जारी की गई 2 नई किस्में
MSP (न्यूनतम समर्थन मूल्य) क्या है?
MSP यानी न्यूनतम समर्थन मूल्य, वह कीमत होती है जिस पर सरकार किसानों से फसल की खरीद करती है, ताकि उन्हें उचित मूल्य मिल सके। MSP का उद्देश्य है किसानों को बाज़ार की अस्थिरता से सुरक्षा देना।
मूंग स्लॉट बुकिंग 2025-26
जो किसान भाई MSP पर मूंग और उड़द बेचना चाहते हैं, उन्हें उपार्जन केंद्र पर फसल बेचने के लिए ऑनलाइन स्लॉट बुक करना जरूरी है।
✅ चरण 1: सबसे पहले वेबसाइट पर जाएं
➡️ https://mpeuparjan.nic.in/mpeuparjan/Home.aspx या संबंधित उपार्जन पोर्टल पर जाएं।
✅ चरण 2: किसान स्लॉट बुकिंग (मूंग, उड़द)
- वेबसाइट पर आने के बाद किसान स्लॉट बुकिंग(मूंग/उड़द ) पर जाएं ।
✅ चरण 3: जिला चुनें
- किसान स्लॉट बुकिंग(मूंग/उड़द) पर जाने के बाद अपना जिला व किसान कोड प्रविष्ट करे और send otp पर क्लिक करे
✅ चरण 4: स्लॉट बुक करें
- उपलब्ध तारीख और समय चुनें
- स्लॉट कन्फर्म करें
- स्लिप डाउनलोड करें या SMS सेव रखें
📄 आवश्यक दस्तावेज़:
- ✅ किसान पंजीयन नंबर (किसान कोड)
- ✅ मोबाइल नंबर
⚠️ ध्यान देने योग्य बातें:
- स्लॉट बुकिंग के बिना उपार्जन केंद्र पर फसल नहीं बेची जा सकती।
- एक किसान द्वारा अधिकतम 100 क्विंटल उपज की ही बिक्री की जा सकती है।
- स्लॉट बुक हो जाए तो उसी समय और तारीख पर खरीदी केंद्र पर पँहुचना जरूरी है।
- आप स्लॉट तिथि से स्लॉट वैधता तक प्रतिदिन अधिकतम 40 क्विंटल अनाज उसी स्लॉट पर बेच सकते हैं।
यह भी देखें : आधुनिक खेती से जुड़े 10 जबरदस्त बिज़नेस आइडिया – गांव से शुरू करें, लाखों कमाएं
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
अगर स्लॉट फुल हो गया तो क्या करें?
अगली उपलब्ध तारीख चेक करें या पोर्टल पर नियमित लॉगिन करते रहें।
उड़द का न्यूनतम समर्थन 2025-26 मे क्या है ?
2025-26 में उड़द का न्यूनतम समर्थन मूल्य 7400 रुपए प्रति क्विंटल है ।
मूंग का समर्थन मूल्य 2025-26 क्या है ।
2025-26 मूंग का न्यूनतम समर्थन मूल्य 8682 रुपये प्रति क्विंटल है ।
क्या मोबाइल से स्लॉट बुक किया जा सकता है?
हां, किसान भाई अपने स्मार्टफोन से भी स्लॉट बुकिंग कर सकते हैं।
क्या एक से ज्यादा फसल का स्लॉट एक साथ बुक हो सकता है?
नहीं, हर फसल के लिए अलग-अलग स्लॉट बुकिंग करनी होती है।
✅ निष्कर्ष
मध्यप्रदेश सरकार द्वारा मूंग और उड़द की MSP पर खरीदी किसानों के लिए एक सुनहरा अवसर है। यदि आपने पंजीयन करा लिया है तो जल्द से जल्द स्लॉट बुक करें और सरकारी योजना का लाभ उठाएं।
🔗 👉 स्लॉट बुक करने के लिए यहाँ क्लिक करें (Official Portal mp e uparjan)
मूंग उड़द स्लॉट बुकिंग 2025-26 ↵Source : https://mpeuparjan.mp.gov.in/Slot25/FarmerloginForSlotMU.aspx
इसी प्रकार की खेती किसानी , मंडी भाव और मौसम संबंधित जानकारी अपने मोबाइल पर पाने के लिए अभी जुड़े हमारे whatsapp ग्रुप पर , जुडने के लिए यंहा क्लिक करे
WhatsApp पर जुड़े ↵






