किसानों की सुविधा और खाद वितरण प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए सरकार ने 1 जनवरी 2026 से ई-टोकन सिस्टम शुरू किया है। इस नई व्यवस्था के तहत किसान अब लाइन में लगे बिना, घर बैठे एमपी कृषि e-token mpkrishi पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन ई-टोकन जनरेट कर सकेंगे और तय समय में खाद / fertilizer प्राप्त कर सकेंगे।
यह प्रणाली न सिर्फ किसानों के समय की बचत करेगी, बल्कि खाद की कालाबाज़ारी और अव्यवस्था पर भी रोक लगाएगी।
क्या है ई-टोकन सिस्टम? (What is e-token System)
ई-टोकन सिस्टम एक डिजिटल व्यवस्था है, जिसके जरिए किसान खाद लेने से पहले ऑनलाइन टोकन जनरेट करेंगे। यह टोकन किसान के मोबाइल नंबर पर जारी होगा और उसी टोकन को दिखाकर किसान खाद उठा सकेंगे।
NOTE : टोकन जारी होने के 3 दिन के अंदर किसान को खाद लेना अनिवार्य होगा।
ई-टोकन सिस्टम से किसानों को क्या फायदे होंगे?
इस नई व्यवस्था से किसानों को कई बड़े फायदे मिलेंगे:
- खाद के लिए लंबी लाइनों से छुटकारा
- घर बैठे ऑनलाइन टोकन जनरेट करने की सुविधा
- उचित मूल्य पर खाद की उपलब्धता
- खाद वितरण में पारदर्शिता
- किसान, विक्रेता और अधिकारी – सभी को रीयल टाइम स्टॉक की जानकारी
- कालाबाज़ारी और फर्जी वितरण पर रोक
यह भी देखें : सोयाबीन की कीमतों में तेजी: 17 जनवरी 2026 अपडेट
ई-टोकन से कहां-कहां मिलेगी खाद?
ई-टोकन दिखाकर किसान निम्न केंद्रों से खाद ले सकेंगे:
- संबंधित सहकारी समिति
- एमपी एग्रो
- डीएमओ केंद्र
- प्राइवेट उर्वरक विक्रय केंद्र
3 दिन में खाद नहीं उठाई तो क्या होगा?
अगर किसान ने:
- ❌ 3 दिन के अंदर खाद नहीं उठाई,
तो: - ❌ ई-टोकन अपने आप कैंसिल हो जाएगा
- ✅ किसान को दोबारा नया ई-टोकन जनरेट करना होगा
ई-टोकन कैसे जनरेट करें? (Step by Step Process)
किसान नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करके आसानी से ई-टोकन बना सकते हैं:
Step 1:
- किसान etoken.mpkrishi.org पोर्टल पर जाएं
Step 2:
- आधार कार्ड के माध्यम से पंजीयन करें
Step 3:
- OTP सत्यापन के बाद
एग्री स्टैक से प्राप्त भू-अभिलेख की जानकारी को सत्यापित करें
Step 4:
- आधार और मोबाइल नंबर का सत्यापन पूरा करें
Step 5:
- अपनी पसंद की दुकान या संस्था चुनें
Step 6:
- Generate E-Token विकल्प पर क्लिक करें
- मोबाइल पर ई-टोकन प्राप्त हो जाएगा
फार्मर आईडी और रकबा अपडेट क्यों जरूरी है?
किसानों को सलाह दी गई है कि वे अपनी Farmer ID में पूरा रकबा जरूर दर्ज करवा लें।
इसके लिए संबंधित पटवारी से संपर्क कर रकबा अपडेट करवाना आवश्यक है, ताकि:
- खाद की मात्रा सही मिले
- भविष्य में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो
खाद वितरण में आएगी पूरी पारदर्शिता
इस नई ई-विकास प्रणाली से:
- किस किसान को कितना खाद मिला
- दुकान या केंद्र में कितना स्टॉक बचा
- किस दिन कितना वितरण हुआ
👉 ये सारी जानकारी किसान, विक्रेता और अधिकारी – तीनों को ऑनलाइन दिखाई देगी।
ई-टोकन सिस्टम कब तक पूरी तरह लागू होगा?
उप संचालक के अनुसार:
- सोशल मीडिया और विभागीय स्टाफ के जरिए किसानों को जागरूक किया जा रहा है
- ई-टोकन से खाद वितरण को पूरी तरह प्रभावी होने में लगभग 1 सप्ताह का समय लग सकता है
- जल्द ही पुरे मध्यप्रदेश में यह सुविधा लागू होगी
निष्कर्ष (Conclusion)
1 जनवरी 2026 से शुरू होने वाला ई-टोकन सिस्टम किसानों के लिए एक बड़ा डिजिटल बदलाव है। इससे न केवल खाद वितरण आसान होगा, बल्कि पारदर्शिता और समय की बचत भी होगी। अगर किसान समय रहते अपनी Farmer ID और रकबा अपडेट करवा लें, तो उन्हें खाद लेने में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।










