gehu slot booking 2026-27 mp | mp e uparjan गेहूं स्लॉट बुकिंग लिंक

By Shankar Aanjana

Updated On:

Follow Us
gehu slot booking 2026

gehu slot booking 2026 mp : मध्यप्रदेश में गेहूं उपार्जन (Wheat Procurement) का कार्य शुरू हो गया है जिन किसान भाइयों ने गेहूं उपार्जन के लिए पंजीयन कराया है उन किसानों के लिए अब गेहूं के स्लॉट बुकिंग सेवा शुरू कर दी गई है इस साल गेहूं की खरीदी ₹2585 MSP + ₹40 बोनस = ₹2625 प्रति क्विंटल पर की जा रही है लैकिन इस बार मध्यप्रदेश सरकार द्वारा गेहूं खरीदी मे बदलाओ करते हुए पहले छोटे सीमांत किसानो को गेहूं उपार्जन के लिए प्राथमिकता दी गई है जिसके चलते सभी किसान एक साथ स्लॉट बुक नहीं कर पा रहे हैं।

पहले केवल छोटे अथवा 2 हेक्टेयर से कम जमीन वाले किसानों के स्लॉट बुक हो रहे थे 2 हेक्टेयर से अधिक भूमि वाले किसानो के स्लॉट बुक नहीं हो पा रहे थे, अब 2 हेक्टेयर से अधिक जमीन वाले किसानो के भी स्लॉट बुक होना शुरू हो गए है स्लॉट बुकिंग के लिए निचे दी गई लिंक पर क्लिक कर अपना स्लॉट बुक करे ।

गेहूं का स्लॉट बुक कैसे करे ?

मध्य प्रदेश में समर्थन मूल्य (MSP) पर गेहूं बेचने के लिए किसानों को स्लॉट बुकिंग (gehu slot booking 2026) की प्रक्रिया अपनानी होती है। यह प्रक्रिया एमपी ई-उपार्जन पोर्टल (mpeuparjan.nic.in) के माध्यम से ऑनलाइन की जाती है।


📍 संभाग अनुसार नई स्लॉट बुकिंग लिंक NEW


🔁 वैकल्पिक लिंक : 1 👉 यहाँ क्लिक करें

🔁 वैकल्पिक लिंक : 2 👉 यहाँ क्लिक करें

🌾अन्य स्लॉट बुकिंग लिंक

⚠️ महत्वपूर्ण सूचना
  • Server busy या error आने पर page refresh करें।
  • CAPTCHA न दिखे तो उसे बदलें / reload करें।
  • बार-बार क्लिक न करें, थोड़ा इंतज़ार करें।
स्लॉट बुक करने के लिए यहाँ क्लिक करे स्लॉट बुक करे
विवरणजानकारी
📅 स्लॉट बुकिंग की अंतिम तिथि23 मई 2026
🔗स्लॉट बुकिंग लिंकस्लॉट बुक करे
स्लॉट बुकिंग पावती प्राप्त करेस्लॉट की स्तिथि जांचे
स्लॉट डिलीट करेस्लॉट डिलीट करें
  • ✔️ प्रतिदिन स्लॉट बुकिंग क्षमता को 1500 क्विंटल से बढ़ाकर अब 2250 क्विंटल प्रतिदिन किया गया है
  • ✔️ 2 हेक्टेयर से अधिक जमीन वाले किसानों के स्लॉट अभी खुल रहे हैं

आप यंहा दी गई लिंक के माध्यम से समय – समय पर स्लॉट बुकिंग सेवा को चेक करते रहे जैसे ही website चलेगी किसानों की स्लॉट बुकिंग खुलेगी आप के स्लॉट भी इसी लिंक (gehu slot booking 2026 link ) के माध्यम से बुक हो जाएंगे |

यह भी देखें : किसी भी उपार्जन केंद्र पर उतर सकता है हेलिकाप्टर, खरीदी केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण करेंगे मुख्यमंत्री यादव 

गेहूं स्लॉट बुक कैसे करें (Step-by-Step)

मध्यप्रदेश में MSP पर गेहूं बेचने के लिए किसानों को MP e-Uparjan Portal पर स्लॉट बुक करना होता है।

गेहूं स्लॉट बुकिंग की पूरी प्रक्रिया:

  • सबसे पहले MP e-Uparjan पोर्टल खोलें
  • “किसान लॉगिन / स्लॉट बुकिंग” पर क्लिक करें
  • अपना किसान कोड / पंजीकरण नंबर दर्ज करें
  • चित्र में दिखाई दे रहे शब्द को प्रविष्ट करें: आपके सामने एक बॉक्स मे कुछ अंग्रेजी वर्ण माला के शब्द (जैसे – AbcD123) दिए होंगे , दिए गए कोड को उसी प्रकार भरे |
  • विवरण भरें: तहसील व जिला, उपार्जन केंद्र, और उपज बिक्री की तिथि चुनें।
  • ओटीपी (OTP) सत्यापन करें: आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी (वन-टाइम पासवर्ड/OTP) प्राप्त होगा। प्राप्त ओटीपी को पोर्टल पर दर्ज करें।
  • स्लॉट बुक करें: सभी विवरण भरने के बाद ‘स्लॉट बुक’ पर क्लिक करें और सबमिट करें आपका स्लॉट सफलतापूर्वक बुक हो जाएगा।
  • प्रिंटआउट लें: बुक किए गए स्लॉट की जानकारी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी। इसका प्रिंटआउट निकाल लें या pdf सुरक्षित रखें।
मेरा स्लॉट अभी बुक करे ↵

यह भी देखें : webgis 2.0 mp bhulekh : खसरा, खतौनी और भू-नक्शा देखें

अगर स्लॉट बुकिंग नहीं हो रही? ये करें

कई किसानों को स्लॉट बुकिंग में परेशानी आ रही है, जैसे:

  • Server error
  • captcha code नहीं दिखना
  • Website slow होना

👉 समाधान:

  • सुबह जल्दी (5–8 बजे) के बीच try करें
  • मोबाइल की जगह लैपटॉप का इस्तेमाल करें
  • बार-बार refresh न करें पेज को पूरी तरह लोड होने दे
  • अलग browser use करें

यह भी देखें : आधुनिक खेती से जुड़े 10 जबरदस्त बिज़नेस आइडिया – गांव से शुरू करें, लाखों कमाएं

MSP 2026-27 (गेहूं सहित अन्य रबी फसलें)

फसलMSP 2026-27 (₹/क्विंटल)2025-26 MSPवृद्धि
गेहूं25852425+160
जौ21501980+170
चना58755650+225
मसूर70006700+300
सरसों62005950+250
कुसुम65405940+600

इस बार केंद्र सरकार ने गेहूं के MSP में ₹160 की बढ़ोतरी की गई है।

MP e-uparjan पोर्टल क्या है ?

एम पी ई उपार्जन पोर्टल के माध्यम से मध्यप्रदेश के किसान खरीफ/रबी सीजन के दौरान उगाई गई फसलों को समर्थन मूल्य (सरकारी भाव) पर फसल को सरकार को बेच सकते हैं, उनके लिए इस पोर्टल पर पंजीकरण प्रक्रिया आरंभ होती है, जिसके माध्यम से किसान अपना पंजीकरण कराते है और अपनी फसल को समर्थन मूल्य पर सरकार को बेचते है फसल की बिक्री के कुछ दिनों बाद फसल का पैसा सीधे किसानों के बैंक खाते मे आ जाता है |

इस दौरान इस पोर्टल को किसानों के नए पंजीयन करने , पुराने पंजीयन को दौबारा नया (renew) करने और उपार्जन के लिए स्लॉट बुक करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है |

पहले फसल के उपार्जन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण केवल कृषि उपज मंडी के माध्यम से होता था, जिसकी वजह से बहुत से किसानों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन अब किसान mp online या इंटरनेट के माध्यम से mpeuparjan.nic.in portal पर जाकर आसानी से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now

MP E-Uparjan की पूरी प्रक्रिया

mp E-Uparjan / उपार्जन की प्रक्रिया के अंतर्गत 6 चरण प्रमुख है जिसके अंतर्गत नीचे दी गई प्रक्रिया शामिल है –

  • e-Uparjan पोर्टल पर किसान का ऑनलाइन पंजीयन |
  • किसान द्वारा फसल बिक्री के लिए स्लॉट बुकिंग |
  • उपार्जन केंद्र से किसान की फसल की खरीदी |
  • उपार्जित या विक्रय किये गए अनाज का परिवहन |
  • परिवहन किये गए अनाज का गोदाम में संग्रहण |
  • किसान के आधार से लिंक्ड बैंक खाते में सीधे भुगतान |

निःशुल्क पंजीयन सुविधा 2026-27

किसान निम्न स्थानों पर मुफ्त पंजीयन कर सकते हैं:

  • ग्राम पंचायत
  • जनपद पंचायत
  • तहसील कार्यालय
  • सहकारी समितियां

💻 सशुल्क पंजीयन कहाँ करें?

  • MP Online कियोस्क
  • CSC सेंटर
  • लोक सेवा केंद्र
  • साइबर कैफे

साँथ ही सिकमी, बटाईदार, कोटवार एवं वन पट्टाधारी किसान के पंजीयन की सुविधा केवल सहकारी समिति एवं सहकारी विपणन सहकारी संस्था ‌द्वारा संचालित पंजीयन केन्द्रों पर ही उपलब्ध होगी। इस श्रेणी के शत-प्रतिशत किसानों का सत्यापन राजस्व विभाग द्वारा किया जाएगा। पूर्व वर्षों की किसी अपात्र संस्था में केन्द्र प्रभारी एवं ऑपरेटर को किसी अन्य संस्था में पंजीयन के लिए नहीं रखा जायेगा।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

प्रश्न 2: कौन किसान अभी स्लॉट बुक कर सकते हैं?

उत्तर: 2 हेक्टेयर से कम जमीन वाले किसानों के स्लॉट पहले बुक हो रहे है

प्रश्न 3: गेहूं स्लॉट बुक कैसे करें?

उत्तर: किसान MP e-Uparjan पोर्टल पर जाकर किसान कोड से लॉगिन करें, फिर स्लॉट बुकिंग विकल्प चुनकर तारीख और केंद्र select करें तथा OTP verify करके स्लॉट बुक कर सकते हैं।

प्रश्न 4: स्लॉट बुकिंग नहीं हो रही तो क्या करें?

उत्तर: यदि स्लॉट बुकिंग नहीं हो रही है तो सुबह जल्दी प्रयास करें, अलग ब्राउज़र का उपयोग करें, और वेबसाइट का cache clear करें।

प्रश्न 5: गेहूं का MSP 2026-27 क्या है?

उत्तर: गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) 2026-27 में ₹2585 प्रति क्विंटल है, साथ ही ₹40 बोनस मिलाकर कुल ₹2625 प्रति क्विंटल दिया जा रहा है।

प्रश्न 6: MP e-Uparjan पोर्टल क्या है?

उत्तर: यह मध्यप्रदेश सरकार का ऑनलाइन पोर्टल है, जिसके माध्यम से किसान अपनी फसल को MSP पर बेचने के लिए पंजीयन और स्लॉट बुकिंग कर सकते हैं।

gehu slot booking 2026 | MP Gehu Slot Booking 2026

WhatsApp WhatsApp पर जुड़े

1 thought on “gehu slot booking 2026-27 mp | mp e uparjan गेहूं स्लॉट बुकिंग लिंक”

Leave a Comment