gehu panjiyan 2026-27 : समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जन हेतु पंजीयन

By Shankar Aanjana

Updated On:

Follow Us
gehu panjiyan 2026 27

gehu panjiyan 2026-27: मध्य प्रदेश के किसानों के लिए बड़ी खबर है। रबी विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य (MSP) पर गेहूं बेचने के लिए पंजीयन की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। असुविधा से बचने के लिए लिए किसान भाई तय समय सीमा में अपना रजिस्ट्रेशन जरूर करा लें।

फसलएमएसपी 2025-26 (₹/क्विंटल)एमएसपी 2026-27 (₹/क्विंटल)एमएसपी में वृद्धि (₹)
गेहूँ24252585160
जौ19802150170
चना56505875225
मसूर67007000300
रेपसीड और सरसों59506200250
कुसुम59406540600

इस बार सरकार ने पंजीयन व्यवस्था को पहले से अधिक सरल और डिजिटल फ्रेंडली बनाया है। आइए जानते हैं कब से शुरू होगा पंजीयन और इस बार क्या-क्या नए बदलाव हुए हैं।

गेहूं पंजीयन की महत्वपूर्ण तारीखें

अगर आप भी अपनी गेहूं की फसल एमएसपी पर बेचना चाहते हैं, तो इन तारीखों को डायरी में नोट कर लें:

  • पंजीयन शुरू होने की तारीख: 7 फरवरी, 2026
  • पंजीयन की अंतिम तिथि: 7 मार्च, 2026
  • कुल पंजीयन केंद्र: पूरे प्रदेश में 3186 केंद्र बनाए गए हैं।
गेहूं पंजीयन हेतु लिंकmpeuparjan.mp.gov.in

गेहूं का नया समर्थन मूल्य 2026 27 (Wheat MSP 2026-27)

भारत सरकार द्वारा इस वर्ष 2026-27 के लिए गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (
MSP) 2585 रु प्रति क्विंटल की दर से घोषित किया गया है, जो की पिछले साल की तुलना मे 160 रु प्रति क्विंटल अधिक है

वर्ष 2026-27 मे किसानों को ₹2585 प्रति क्विंटल का भाव मिलेगा।

केंद्र सरकार ने इस साल गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य में 160 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की है। लेकिन मध्यप्रदेश सरकार ने अभी कोई अतिरिक्त बोनस की घोषणा नही की है, पिछले वर्ष मध्यप्रदेश सरकार द्वारा किसानो को गेहूं के समर्थन मूल्य के रूप मे 2600 रुपये प्रति क्विंटल का भुगतान किया गया था, जिसमें 175 रु प्रति क्विंटल का मध्यप्रदेश सरकार द्वारा बोनस दिया गया था

यह भी देखें : आधुनिक खेती से जुड़े 10 जबरदस्त बिज़नेस आइडिया – गांव से शुरू करें, लाखों कमाएं

पंजीयन कहां कराएं? (नि:शुल्क और सशुल्क विकल्प)

सरकार ने किसानों की सुविधा के लिए दो तरह की व्यवस्थाएं की हैं:

1. नि:शुल्क पंजीयन (Free Registration)

आप निम्नलिखित स्थानों पर जाकर बिना किसी शुल्क के पंजीयन करा सकते हैं:

  • ग्राम पंचायत और जनपद पंचायत कार्यालय।
  • तहसील कार्यालयों में स्थापित सुविधा केंद्र।
  • सहकारी समितियां और सहकारी विपणन संस्थाएं।

2. सशुल्क पंजीयन (Paid Registration)

यदि आप निजी केंद्रों पर जाते हैं, तो आपको अधिकतम 50 रुपये का शुल्क देना होगा:

  • एमपी ऑनलाइन (MP Online) कियोस्क।
  • कॉमन सर्विस सेंटर (CSC)।
  • लोक सेवा केंद्र और निजी साइबर कैफे।

गेहूं पंजीयन के लिए बैंक खाते और आधार लिंकिंग का नया नियम

इस बार भुगतान की प्रक्रिया को सुरक्षित बनाने के लिए आधार लिंक बैंक खाते को प्राथमिकता दी जाएगी।

  • 1 रुपये का ट्रायल: पंजीयन के दौरान ही आपके खाते में ₹1 का ट्रांजेक्शन करके वेरिफिकेशन किया जाएगा।
  • अमान्य खाते: फिनो (Fino), एयरटेल (Airtel), पेटीएम (Paytm) जैसे पेमेंट बैंक और संयुक्त खाते (Joint Accounts) मान्य नहीं होंगे।
  • मोबाइल अपडेट: आधार से मोबाइल नंबर लिंक होना अनिवार्य है क्योंकि वेरिफिकेशन OTP या बायोमेट्रिक के जरिए ही होगा।

जरूरी दस्तावेज और नियम

पंजीयन के लिए किसान के पास निम्नलिखित दस्तावेज होने चाहिए:

  1. भूमि संबंधी दस्तावेज (खसरा/ऋण पुस्तिका)।
  2. आधार कार्ड और फोटो पहचान पत्र।
  3. बैंक पासबुक (IFSC कोड और खाता नंबर स्पष्ट हो)।

विशेष श्रेणी: सिकमी, बटाईदार और वन पट्टाधारी किसानों का पंजीयन केवल सहकारी समितियों पर ही होगा और इनका राजस्व विभाग द्वारा 100% भौतिक सत्यापन किया जाएगा।

सावधान: यदि आपके आधार और भू-अभिलेख (खसरा) में नाम अलग-अलग है, तो पंजीयन का सत्यापन तहसील कार्यालय से कराना होगा, तभी उसे मान्य किया जाएगा।


किसानों के लिए जरूरी सुझाव

  • अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस या आधार केंद्र पर जाकर मोबाइल नंबर और बायोमेट्रिक अभी अपडेट करा लें।
  • पुराने पंजीकृत किसानों को SMS के जरिए भी सूचना दी जाएगी, अपने फोन के मैसेज जरूर चेक करें।
  • अंतिम तिथि (7 मार्च) का इंतजार न करें, सर्वर की समस्या से बचने के लिए शुरुआती दिनों में ही पंजीयन करा लें।

इसी प्रकार की खेती किसानी और मंडी भाव से से जुड़ी जानकारी सबसे पहले अपने मोबाइल पर पाने के लिए अभी जुड़े हमारे Whatsapp ग्रुप पर ।

JOIN WhatsApp Group Now

Leave a Comment